फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Teachers submitted memorandum to the Minister of State regarding various problems

विभिन्न समस्याओं को लेकर शिक्षकों ने राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Sun, 03 Oct 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Teachers submitted memorandum to the Minister of State regarding various problems
बलरामपुर। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलीप चौहान के नेतृत्व में शिक्षक समस्याओं के निस्तारण के लिए राज्यमंत्री पल्टूराम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पेंशन बहाल किए जाने व पदोन्नति प्रक्रिया अतिशीघ्र शुरु किए जाने सहित अन्य समस्याओं का निस्तारण कराए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि बुढ़ापे में दवा, पानी एवं गुजारा के लिए एक मात्र सहारा पेंशन है। शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाल किया जाए। डीबीटी कार्य शिक्षकों से न कराकर अन्य स्रोतों कराया जाए जिससे शिक्षक अपने मूल दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से कर सकें।
विज्ञापन

विगत कई वर्षों से रिक्त प्राधानाध्पक पद पर प्राथमिक एवं उप्रा विद्यालयों में पदोन्नति प्रक्रिया अतिशीघ्र शुरू की जाए। अंतर जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करते हुए आकांक्षी जनपदों से भी स्थानांतरण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व की भांति परिषदीय विद्यालयों में पितृ विसर्जन का अवकाश घोषित किया जाए। राज्य कर्मचारियों की भांति परिषदीय शिक्षकों को भी चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जाए। दूर दराज एवं ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहे शिक्षकों को प्रोत्साहन हेतु अतिरिक्त भत्ता दिया जाए।
रसोइयों के मानदेय भुगतान हेतु बजट आवंटन तत्काल किया जाए। अल्प मानदेय में कई वर्षों से परिषदीय विद्यालयों को अपनी सेवा दे रहे शिक्षामित्रों को उनकी योग्यता अनुसार नियमित किया जाए।

राज्यमंत्री ने शिक्षकों की उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शुक्ला, जिला महामंत्री तुलाराम गिरी, मसूद आलम अंसारी, मीडिया प्रभारी निर्मल कुमार द्विवेदी, प्रदीप चौहान, सुभाष मिश्रा, धर्मेंद्र गुप्ता, विनोद चौहान, अमरजीत सिंह, पंकज श्रीवास्तव, सत्यप्रिय सिंह, जटाशंकर यादव व मुकीम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed