{"_id":"5d598b238ebc3e89bd1b4f56","slug":"teachers-protest-against-the-presence-of-selfies-balrampur-news-lko4768453135","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फी से उपस्थिति दर्ज कराने का शिक्षकों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फी से उपस्थिति दर्ज कराने का शिक्षकों ने किया विरोध
विज्ञापन
बलरामपुर। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक बीते दिन खलवा स्थित कैम्प कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में शिक्षकों ने प्रेरणा एप पर सेल्फी के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने का विरोध जताया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलीप चौहान ने कहा कि प्रेरणा एप पर उपस्थिति दर्ज कराने का विरोध 20 अगस्त से प्रदेशभर में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई स्कूल शहर से दूर ऐसे स्थानों पर बने हैं जहां पर मोबाइल नेटवर्क नहीं रहता है।
ऐसे में सेल्फी लेकर प्रेरणा एप में उपस्थिति दर्ज करा पाना संभव नहीं है। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला ने कहा कि मंगलवार को शिक्षक नार्मल स्कूल में एकत्र होंगे तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। इस अवसर पर मसूद आलम, सुभाष चन्द्र, शिवाकांत त्रिपाठी एवं पंकज श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।