{"_id":"64b431619651ffb0c20594b7","slug":"teachers-organizations-made-strategy-of-movement-for-old-pension-balrampur-news-c-99-1-slko1018-1128-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पुरानी पेंशन के लिए शिक्षक संगठनों ने बनाई आंदोलन की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पुरानी पेंशन के लिए शिक्षक संगठनों ने बनाई आंदोलन की रणनीति
Sun, 16 Jul 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की एक बैठक रविवार को आंबेडकर तिराहा स्थित कैंप कार्यालय में हुई। शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए पुरानी पेंशन बहाली के लिए आरपार की लड़ाई का निर्णय लिया गया। 10 अगस्त को पुरानी पेंशन बहाली के लिए दिल्ली में आयोजित होने वाले विशाल धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए शिक्षकों से अपील भी की गई।
बैठक की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से की गई। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कमरुद्दीन अंसारी ने कहा कि आगामी 10 अगस्त को पुरानी पेंशन बहाली के लिए दिल्ली में आयोजित होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन में जिले से भी भारी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी भाग लें। सभी लोग दिल्ली जाने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें। यह भी बताया कि चयन वेतनमान के लिए बीएसए को ज्ञापन दिया जा चुका है। इसी महीने में चयन वेतनमान लग जाएगा।
ब्लॉक अध्यक्ष रामसमुझ यादव ने कहा कि चयन वेतनमान के लिए शिक्षकों से अनावश्यक कागज मांगे जा रहे हैं, जबकि केवल एक फार्मेट पर चयन वेतनमान लग सकता है। शिक्षकों का सारा डाटा पहले से ही ब्लॉक व जिला कार्यालय में उपलब्ध है। ऐसे में शिक्षकों को परेशान करने के लिए ही अनावश्यक कागज मांगे जा रहे हैं। अगर शिक्षकों को परेशान किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। ब्लॉक उपाध्यक्ष पंकज पांडेय ने कहा कि पुरानी पेंशन के लिए अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। जब तक पुरानी पेंशन की बहाली नहीं की जाएगी तब तक हमारा आंदोलन चलता रहेगा। बैठक में बृजेश चौधरी, विजय पाल मौर्य, राजेश कुमार, जय सिंह यादव, मदन चंद्र, सिंकदर ए आजम, राजाराम यादव, राघवेंद्र प्रताप सिंह शिवाजी, प्रदीप वर्मा राम सुंदर सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।