फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Tablets distributed, now preparations for online attendance

Balrampur News: बंटे टैबलेट, अब ऑनलाइन हाजिरी की तैयारी

Tue, 02 Jan 2024 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 02 Jan 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Tablets distributed, now preparations for online attendance
बलरामपुर। परिषदीय स्कूलों के करीब छह हजार शिक्षकों और शिक्षामित्रों की ऑनलाइन हाजिरी लगाने की व्यवस्था कर दी गई है। टैबलेट वितरण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इससे ऑनलाइन हाजिरी लगाने की कवायद 16 जनवरी से शुरू कर दी जाएगी। विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

जिले के 1,814 परिषदीय स्कूलों में 16 जनवरी से टैबलेट के जरिए रियल टाइम उपस्थिति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सभी ब्लॉकों में टैबलेट वितरण पूरा न हो पाने की वजह से अब तक व्यवस्था शुरू नहीं हो पाई थी। 15 जनवरी तक परिषदीय स्कूलों में अवकाश रहेगा। इसके बाद 16 जनवरी से व्यवस्था लागू किए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन

इसके तहत 16 जनवरी से एक फरवरी तक का समय ट्रायल के लिए दिया जाएगा। शुरुआती 15 दिनों में शिक्षकों को उपस्थिति दर्ज करने का अभ्यास करना होगा। लॉक होने की प्रक्रिया का समय पूरा होने के बाद उपस्थिति दर्ज नहीं हो सकेगी। शिक्षकों का कहना है कि उन्हें प्रक्रिया से कोई एतराज नहीं है, लेकिन उपस्थिति के लिए थोड़ा और अधिक समय दिया जाना चाहिए। शिक्षिका नीलम का कहना है कि सुबह डेढ़ घंटा पहले निकलने पर समय से स्कूल पहुंच पाती हैं। इस बीच अगर कहीं लंबा जाम लग जाए तो देरी हो जाती है। इस तरह की स्थिति आने पर समय निकल जाने पर उनका नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शिक्षक संघ के प्रांतीय ऑडिटर राजेश शुक्ल का कहना है कि शिक्षकों की समस्याओं का ध्यान विभाग को रखना चाहिए। बीएसए कल्पना देवी का कहना है कि टैबलेट का वितरण किया जा चुका है। शासन के निर्देश पर प्रक्रिया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed