फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Swadeshi Mela concludes with distribution of toolkits

Balrampur News: टूलकिट वितरण के साथ स्वदेशी मेले का समापन

Sat, 18 Oct 2025 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Swadeshi Mela concludes with distribution of toolkits
बलरामपुर के बड़ा परेड ग्राउंड में प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। नगर के बड़ा परेड ग्राउंड में चल रहे स्वदेशी मेले का समापन शनिवार को हुआ। मेले के अंतिम दिन उद्योग विभाग के लाभार्थियों को टूलकिट व ऋण का चेक वितरित किया गया। 10 दिनों तक चले स्वदेशी मेले में समूह की महिलाओं व छोटे उद्यमियों के उत्पादों की बिक्री होने के साथ ही पहचान मिली है।
विज्ञापन

मेले के अंतिम दिन कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक पल्टूराम ने किया। विधायक ने कहा कि स्वदेशी मेले का लाभ छोटे उद्यमियों को सीधा मिला है। उनके उत्पादों की पहचान बढ़ी है। इसके बाद उद्योग विभाग के लाभार्थियों को ऋण का चेक व टूलकिट का वितरण किया गया। विधायक, डीएम पवन अग्रवाल व सीडीओ हिमांशु गुप्त ने सीएम युवा योजना के तहत लाभार्थी उस्मान रजा को पांच लाख रुपये का ऋण चेक, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना धोबी ट्रेड के तहत लाभार्थी उमा थापा व निधि को वाशिंग मशीन, प्रेस और टेबल प्रदान की। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, उपायुक्त उद्योग नीरज सिंह, प्रबंधक अखिलेश सिंह, सर्वेश सिंह, गीता गौतम व ज्ञान कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सम्मानित हुए खिलाड़ी व विद्यार्थी
स्वदेशी मेले में 10 दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों व विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उपहार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता के पुरुष-महिला विजेता टीम को पांच हजार व उप विजेता टीम को तीन हजार रुपये उपहार दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed