फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Survey for doubling of railway track will be done in six months

Balrampur News: छह माह में रेलमार्ग के दोहरीकरण के लिए होगा सर्वे

Mon, 03 Feb 2025 09:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
Survey for doubling of railway track will be done in six months
बलरामपुर​ ​स्थित ​झारखंडी रेलवे स्टेशन। संवाद
बलरामपुर। पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर के नकहा जंगल से बलरामपुर से गोंडा रेलमार्ग के दोहरीकरण की तैयारी शुरू कर दी है। करीब छह महीने में दोहरीकरण के लिए सर्वे का कार्य पूरा होगा। दोहरीकरण का कार्य होने से बलरामपुर से गोंडा रेलमार्ग के बीच पड़ने वाली रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की राह भी आसान हो सकेगी। अभी एकल रूट होने से ओवरब्रिज निर्माण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

दोहरीकरण से जिले के रेल यातायात में बड़े बदलाव भी दिखेंगे। बलरामपुर से गोंडा रेलमार्ग पर चार स्थानों पर रेलवे क्राॅसिंग पड़ती है, जिस पर ओवरब्रिज न होने से सड़क मार्ग का यातायात भी प्रभावित होता है। 45 किमी लंबे रेलमार्ग पर शहर के झारखंडी के साथ ही बहादुरा, सुभागपुर और सुभागपुर माल गोदाम के पास रेलवे क्रॉसिंग है। सुबह से लेकर रात तक कई बार ट्रेन और मालगाड़ियों के गुजरने पर रेलवे फाटक बंद होते हैं, उस समय वाहनों का जाम लग जाता है।
विज्ञापन

सबसे लंबा जाम झारखंडी और गोंडा मार्ग पर गोंडा सुभागपुर मालगोदाम रेलवे क्राॅसिंग पर होता है, जिसमें नौकरी पेशा वालों के साथ ही आम लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दोहरीकरण के सर्वे की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, इसके बाद कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed