फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   sugarcane

बलरामपुर: आर्थिक मजबूती के लिए गन्ने का उत्पादन बढ़ाएं किसान

Sun, 19 Feb 2023 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
sugarcane
बलरामपुर। बलरामपुर चीनी मिल ग्रुप मालकिन अवंतिका सरावगी ने रविवार को विश्रामपुर में वसंत कालीन गन्ना बोआई का शुभारंभ कराया। उन्होंने गोष्ठी में किसानों को उन्नतशील गन्ना प्रजातियों के बारे में जानकारी देतेे हुए गन्ने का उत्पादन बढ़ाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

गोष्ठी को संबोधित करते हुए बीसीएम की मालकिन ने कहा कि किसानों की खुशहाली के लिए बलरामपुर चीनी मिल ग्रुप हमेशा प्रतिबद्ध रहा है। इस वर्ष चीनी मिल की पेराई क्षमता का विस्तार किया गया है।
विज्ञापन

बलरामपुर चीनी मिल को प्रतिवर्ष पेराई के लिए 200 लाख क्विंटल गन्ने की आवश्यकता है। इसलिए सभी किसान अपनी-अपनी जोत के अनुसार 70 प्रतिशत क्षेत्रफल में बसंतकालीन गन्ना बोआई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वसंत कालीन गन्ना बोआई के लिए उन्नतशील प्रजाति को-0118, 1523 व को. 1420 बीज की बोआई करें। इन प्रजातियों का गन्ना बीज चीनी मिल से प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने यह भी बताया कि गन्ना मूल्य भुगतान में बलरामपुर चीनी मिल प्रदेश में अग्रणी है। 11 फरवरी तक खरीदे गए गन्ने का मूल्य कृषक बंधुओं के बैंक खाते में भेजा जा चुका है। चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक निष्काम गुप्ता ने भी किसानों को गन्ने की पैदावार बढ़ाने के लिए आधुनिक विधि से खेती करने का सुझाव दिया।

उर्वरक में डीएपी के स्थान पर सिंगल सुपर फास्फेट का प्रयोग करने की बात कही। किसानों से चीनी मिल को साफ-सुथरा व ताजा गन्ना आपूर्ति करने की अपील की गई। किसानों को गन्ने से संबंधित जानकारी, गन्ना मूल्य भुगतान, रोग-कीट, उर्वरक व आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी के लिए बलराम एप से जुड़ने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed