फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Students expressed anger over irregularities in scholarship

Balrampur News: छात्रवृत्ति में गड़बड़ी को लेकर विद्यार्थियों ने जताया आक्रोश

Sat, 13 Apr 2024 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 13 Apr 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Students expressed anger over irregularities in scholarship
बलरामपुर। छात्रवृत्ति में गड़बड़ी को लेकर एमएलके महाविद्यालय के विद्यार्थियों में आक्रोश है। छात्रवृत्ति से वंचित नाराज विद्यार्थियों ने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कुलपति को संबोधित ज्ञापन एमएलके महाविद्यालय के मुख्य नियंता डाॅ. पीके सिंह को सौंपा गया और समस्या का निराकरण कराने की मांग की गई। कॉलेज इकाई के मंत्री शिवम दूबे ने कहा कि छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति से एमएलके महाविद्यालय के तमाम विद्यार्थियों को वंचित कर दिया गया है। जिला संयोजक अंबुज भार्गव ने कहा कि विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति फार्म में मास्टर डाटा को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने लाक नहीं किया है। इसी के चलते महाविद्यालय के तमाम विद्यार्थी छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ पाने से वंचित हो गए हैं। बीएड के छात्र राजन मिश्र ने कहा कि विद्यार्थियों के साथ अन्याय हो रहा है। इस दौरान रितिका, राज, विकास व आनंद आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed