{"_id":"66ad5293814cb2ca2000af94","slug":"student-murdered-while-sleeping-in-madrasa-balrampur-news-c-99-1-brp1002-112617-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मदरसे में सोते समय छात्र की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मदरसे में सोते समय छात्र की हत्या
Sat, 03 Aug 2024 03:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 03 Aug 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
आयान।-फाइल फोटो
तुलसीपुर (बलरामपुर)। जामिया निमिया अरेबिक कॉलेज (मदरसा) में बृहस्पतिवार रात सोते समय कक्षा दो के छात्र अयान की चाकू से हमला करके हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह वारदात की जानकारी होने से मदरसे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौका मुआयना करके मदरसे का कमरा नंबर 15 सील कर दिया है। प्रधानाचार्य, शिक्षकों व छात्रों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
जरवा कोतवाली के भगवानपुर गांव निवासी महफूज आलम के बेटे अयान (12) व फरहान तुलसीपुर के इटवा चौराहे के पास सरकार से अनुदानित जामिया निमिया अरेबिक कॉलेज (मदरसा) में कक्षा दो में पढ़ते थे। दोनों भाई मदरसे में ही हॉस्टल में रहते थे। बृहस्पतिवार रात अयान व फरहान दो अन्य साथियों के साथ कमरा नंबर 15 में सोए थे। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे साथ में सो रहे अन्य छात्र जब उठे तो देखा कि अयान खून से लथपथ पड़ा था। छात्रों ने शोर मचाया तो अन्य कमरों के छात्र व शिक्षक तुरंत वहां पहुंच गए। अयान की मौत हो चुकी थी।
मदरसे में हत्या की खबर फैलते ही भीड़ लग गई। पुलिस ने पहुंचकर छानबीन शुरू की तो कमरे में खून से सना चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने साक्ष्य संकलित करने के बाद कमरा सील कर दिया।
विज्ञापन
एएसपी योगेश कुमार ने बताया कि धारदार हथियार से हत्या की गई है। मौके से चाकू बरामद हुआ है। मृतक के पिता महफूज आलम की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है।
एसपी विकास कुमार का कहना है कि मदरसे के प्रधानाचार्य, शिक्षक व छात्रों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।