{"_id":"6b008b5940330abaa20c74f0","slug":"student-council-election-held-at-ashram-paddhati-school-amrita-elected-prime-minister-balrampur-news-c-99-1-slko1029-158090-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आश्रम पद्धति विद्यालय में छात्र संसद का चुनाव, अमृता बनीं प्रधानमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आश्रम पद्धति विद्यालय में छात्र संसद का चुनाव, अमृता बनीं प्रधानमंत्री
Fri, 20 Nov 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। विशुनपुर विश्राम स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में छात्र संसद का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संपन्न हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री, हाउस कैप्टन और वाइस कैप्टन पदों के लिए मतदान किया। मतगणना के बाद कक्षा 12 की अमृता को प्रधानमंत्री और कक्षा 10 की खुशबू को उप प्रधानमंत्री चुना गया।
चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को बैज लगाकर सम्मानित किया गया। हाउस कैप्टन पद पर ऋचा, अनुराधा, पिंकी और रुक्मिणी, जबकि वाइस कैप्टन पद पर संध्या, अनुराधा, रुक्मिणी और कनिया हड़मुन निर्वाचित हुईं।
कार्यक्रम में मौजूद जॉइंट मजिस्ट्रेट एवं बीडीओ गैसड़ी शिवांश सुभाष जागाड़े ने नवनिर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन और ईमानदारी के साथ कार्य करने तथा नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।