{"_id":"60e49d288ebc3ef9f84266be","slug":"student-balrampur-news-lko5857799112","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को बांटा गया खाद्यान्न अधिकार पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को बांटा गया खाद्यान्न अधिकार पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। नगर क्षेत्र के विद्यार्थियों को खाद्यान्न अधिकार पत्र बांटा गया। कंपोजिट विद्यालय जूनियर हाईस्कूल में मंगलवार को नगर शिक्षा अधिकारी ने खाद्यान्न अधिकार पत्र का वितरण किया। खाद्यान्न अधिकार पत्र लेने आए विद्यार्थियों के अभिभावकों ने कोटे की दुकानें दूर होने और स्कूलों में ही कोटे की दुकानें आवंटित कराए जाने की मांग उठाई। नगर शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों की समस्याओं का निराकरण कराने के लिए उच्चाधिकारियों से अवगत कराने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर शिक्षा अधिकारी डॉ. सम्मय प्रसाद पाठक ने कहा कि सरकार बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ उनके भोजन पर भी संसाधन खर्च कर रही है। पात्र अभिभावक अपने बच्चों का सरकारी स्कूलों में दाखिला कराकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
कोरोना महामारी के दौर में ई-पाठशालाएं चलाई जा रही है। बच्चे मोबाइल सेट के माध्यम से ई पाठशालाओं से जुड़े और पढ़ाई का लाभ उठाएं। ई पाठशालाओं में बच्चों को होमवर्क अभिभावकों की मौजूदगी में दिए जा रहे है। कार्यक्रम में आए अस्पताल वार्ड के सभासद प्रतिनिधि इसरार अहमद ने सभी अभिभावकों को नगर शिक्षा अधिकारी के माध्यम से अधिकार पत्र वितरित किया।
विज्ञापन
अभिभावकों ने कहा कि जो विद्यालय का कोटा निर्धारित किया गया है वह उनके घर से तीन-चार किलोमीटर दूर है जिससे खाद्यान्न उठाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय के बगल में कोटा निर्धारित कर दिया जाए तो समस्या का निराकरण हो सकता है। अभिभावकों ने स्कूल में रखी निष्प्रयोज्य सामग्री ईंट, लोहा व लकड़ी को हटवाने की बात कही जिस पर नगर शिक्षा अधिकारी ने हेडमास्टर को निर्देश दिया।