{"_id":"5d582a228ebc3e89801fbb92","slug":"student-accused-of-rape-balrampur-news-lko47667791","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने लगाया दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल गई छात्रा ने गांव के ही दो लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ छेड़खानी व दलित उत्पीड़न एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
गौरा चौराहा थाना क्षेत्र में दी गई तहरीर में एक महिला ने कहा है कि उनकी 14 वर्षीय बेटी गांव के निकट स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ने गई थी। स्कूल से छात्रा पास में स्थित गन्ने के खेत में नित्यकर्म के लिए गई थी। खेत में पहले से मौजूद गांव के ही दो लोगों ने दुष्कर्म किया। आरोपियों के चंगुल से छूटकर छात्रा घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई।
थानाध्यक्ष गौरा चौराहा संतोष सरोज ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। छात्रा के मां की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ छेड़खानी व एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। परीक्षण में यदि दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।