फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Strike ends, advocates will return to work from today

Balrampur News: हड़ताल खत्म, आज से काम पर लौटेंगे अधिवक्ता

Thu, 21 Sep 2023 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Strike ends, advocates will return to work from today
बलरामपुर। हापुड़ की घटना को लेकर जिले में चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल खत्म हो गई है। शुक्रवार से अधिवक्ता काम करेंगे। अधिवक्ता संघ की बैठक में हड़ताल खत्म करके काम पर वापस लौटने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता भवन में बृहस्पतिवार को जिला बार संघ अध्यक्ष रामानंद मिश्र की अध्यक्षता में वकीलों की बैठक हुई। जिला बार संघ अध्यक्ष ने बताया कि शासन की तरफ से अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के लिए टीम गठित कर दी गई है। साथ ही इसको लागू करने का आश्वासन दिया गया है। हापुड़ घटना की निष्पक्ष जांच का भी आश्वासन भी दिया गया है।
विज्ञापन

शासन के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म करके काम पर लौटने का निर्णय लिया गया। शुक्रवार से सभी अधिवक्ता पूर्व की तरह अपना न्यायिक कार्य संपादित करेंगे। जिला बार संघ महामंत्री अजय बहादुर सिंह व कलेक्ट्रेट बार संघ महामंत्री कमलेश्वर सिंह ने कहा कि बार काउंसिल के निर्देश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अमित कुमार पांडेय, विवेक कुमार सिंह, हरिकांत मिश्र, दयाशंकर पांडेय, शशांक कुमार त्रिपाठी, कमाल अहमद शाह व दुर्गेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed