फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Strategy made for Nari Shakti Vandan campaign

Balrampur News: नारी शक्ति वंदन अभियान को लेकर बनी रणनीति

Sun, 12 Apr 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 12 Apr 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Strategy made for Nari Shakti Vandan campaign
बलरामपुर। नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत रविवार को अटल भवन में आयोजित बैठक में जिलेभर में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में महिला सहभागिता को केंद्र में रखते हुए विभिन्न आयोजनों के जरिए अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने की। जिला संयोजिक एवं जिला महामंत्री बिंदु विश्वकर्मा ने बताया कि 15 से 20 अप्रैल तक जिले की सभी विधानसभाओं में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें नारी शक्ति सम्मेलन, पदयात्रा, स्कूटी रैली, विजय दौड़, लेखन प्रतियोगिता, दीवार सिग्नेचर अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कला प्रदर्शनी, प्रेस वार्ता और नारी शक्ति मार्च शामिल हैं। साथ ही प्रधानमंत्री के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा।
विज्ञापन

उतरौला नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाई जा रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और उन्हें सशक्त बनाने के लिए इस तरह के अभियान जरूरी हैं। वहीं जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह पिंकू ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अभियान को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक में अनूप गुप्ता, संजय शुक्ल, ललित तिवारी, अवधेश तिवारी तरुण, अवधेश पांडेय, साधना पांडेय, नंदिनी शुक्ला, प्रतिमा मिश्रा, सरोज तिवारी, सरिता शुक्ला, संदीप उपाध्याय, अमरनाथ शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed