फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Stopped salary of all teachers of 187 schools

187 स्कूलों के सभी शिक्षकों का रोका वेतन

Sat, 01 Oct 2022 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Stopped salary of all teachers of 187 schools
बलरामपुर। जिले के परिषदीय स्कूलों में तैनात 187 स्कूलों के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों पर गाज गिरी है। बीएसए कल्पना देवी ने डीबीटी कार्य में लापरवाही मिलने पर शिक्षकों का वेतन रोक दिया है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा है। बीएसए ने शिक्षकों को तीन दिनों के अंदर पोर्टल पर दिख रहे डीबीटी के शेष बचे आंकड़े को शून्य करने का आदेश दिया है। बीएसए के निर्देश पर सभी प्रधानाध्यापक आधार फीडिंग व डीबीटी अभिभावाकों के खाते में भेजने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि जिले के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खातों में ड्रेस, जूता-मोजा, बैग व स्टेशनरी की धनराशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जानी है। डीबीटी के लिए पहले आधार फीडिंग का कार्य होना है।
विज्ञापन

बीते दिनों आधार फीडिंग व डीबीटी की प्रगति के संबंध में समीक्षा की गई। पाया गया कि जिले के 187 स्कूलों में दस या उससे अधिक छात्र-छात्राओं का कोई कार्य नहीं किया गया था जो संबंधित शिक्षकों की लापरवाही प्रदर्शित करता है। इस लापरवाही को देखते हुए 86 प्राथमिक, 16 उच्च प्राथमिक, 84 कंपोजिट व एक केजीबीवी स्कूल के सभी शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed