फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Stop the population, increase the edge of development...

जनसंख्या पर रोक लगाओ, विकास की धार बढाओ...

Sun, 11 Jul 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Stop the population, increase the edge of development...
बलरामपुर। जिला महिला अस्पताल में विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। विश्व जनसंख्या दिवस पर प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

बढ़ती हुई जनसंख्या को रोकने के लिए लोगों से परिवार नियोजन के साधनों का प्रयोग करने की सलाह दी गई। ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंख्या नियंत्रण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता वाहन भी रवाना किया गया।
विज्ञापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी ने रविवार को जिला महिला अस्पताल में फीता काटकर विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज बेहिसाब बढ़ रही जनसंख्या न केवल चिंता का विषय है बल्कि सभी समस्याओं का मूल कारण भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ती जनसंख्या के कारण उत्पादन में वृद्धि के बावजूद भी भोजन की उपलब्धता में कमी आ रही है। चिकित्सा व शिक्षा की सुविधाएं और सेवाएं घट रही है। बिजली और पानी की समस्या भी जनसंख्या के कारण ही उत्पन्न हो रही है।
जनसंख्या वृद्धि के चलते जहां महंगाई बढ़ रही है वहीं रोजगार के अवसर घट रहे है। जनसंख्या को नियंत्रित करके ही हम लोग इन सभी समस्याओं से छुटकारा पा सकते है। एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह एवं जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. विनीता राय ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन जरुरी है। सभी अस्पतालों में परिवार नियोजन के संसाधन उपलब्ध है।
अशिक्षा एवं अज्ञानता के चलते लोगों में परिवार नियोजन को लेकर तरह-तरह की भ्रांतियां फैली हुई है। इन भ्रांतियों को दूर कर परिवार नियोजन के साधनों का प्रयोग करें तभी छोटा परिवार-सुखी परिवार का सपना साकार होगा।
इस अवसर पर जिला महिला अस्पताल में प्रदर्शनी लगाकर लोगों को परिवार नियोजन के संसाधनों से अवगत कराया गया और इनका प्रयोग करने के लिए प्रेरित भी किया गया।

कार्यक्रम के अंत में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर जागरुकता वाहन को रवाना किया। इस अवसर पर डॉ. एके सिंघल, डॉ. आरके सिहं, डॉ. वसीम, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, आकाश सिंह, डॉ. केएन पांडेय, डॉ. रजत शुक्ला, स्वधा तिवारी, शुभम व बिंदू विश्वकर्मा सहित तमाम डॉक्टर व चिकित्सा कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed