फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Steps taken towards the Himalayas, daughters reached Lobuche

Balrampur News: हिमालय की तरफ बढ़े कदम, लोबूचे तक पहुंचीं बेटियां

Fri, 15 May 2026 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 15 May 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Steps taken towards the Himalayas, daughters reached Lobuche
फोटो-31- एवरेस्ट फतह के दौरान लबुचे पहुंचीं जिले की बेटियां। स्रोत जिला प्रशासन
बलरामपुर। सशक्त बेटियां, सशक्त बलरामपुर अभियान के तहत एवरेस्ट बेस कैंप फतह करने निकली जिले की तीनों बेटियां शुक्रवार की शाम एवरेस्ट के पर्वतीय क्षेत्र लोबूचे तक पहुंच गईं हैं। 16 मई को तीनों छात्राओं के एवरेस्ट बेस कैंप पर पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन


हैंडबॉल प्रशिक्षक हिना खातून के नेतृत्व में नीलांशू, प्रियंका उपाध्याय और प्रियंका प्रजापति एवरेस्ट बेस कैंप के लिए सात मई को जिले से अभियान पर रवाना हुई थीं। कठिन पहाड़ी रास्तों को पार करते हुए छात्राएं लगातार आगे बढ़ रही हैं। अभियान को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है। नीलांशू कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा हैं, जबकि प्रियंका उपाध्याय डीएवी इंटर कॉलेज और प्रियंका प्रजापति कंपोजिट विद्यालय रमनगरा से जुड़ी हैं। कंपोजिट विद्यालय रमनगरा की शिक्षक एवं प्रियंका प्रजापति की गाइड प्रियंका श्रीवास्तव ने बताया कि छात्राओं का दल शुक्रवार की शाम को एवरेस्ट के लोबूचे पड़ाव तक पहुंच गया है। कुछ समय विश्राम के बाद छात्राएं गोरकशेप होते हुए एवरेस्ट बेस कैंप की ओर बढ़ेगी। 16 मई की शाम तक एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने का अनुमान है। उन्होंने यह भी बताया कि छात्राएं नेपाल के रास्ते जिस साउथ एवरेस्ट बेस कैंप जा रही हैं उसकी ऊंचाई 5551 मीटर से अधिक है।

फोटो-31- एवरेस्ट फतह के दौरान लबुचे पहुंचीं जिले की बेटियां। स्रोत जिला प्रशासन

फोटो-31- एवरेस्ट फतह के दौरान लबुचे पहुंचीं जिले की बेटियां। स्रोत जिला प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed