फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Staff nurse's contract to be terminated for negligence in departmental duties

Balrampur News: विभागीय कार्यों में लापरवाही पर स्टाफ नर्स की समाप्त होगी संविदा

Wed, 24 Jun 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 24 Jun 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Staff nurse's contract to be terminated for negligence in departmental duties
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। बैठक में विभागीय कार्यों में लापरवाही व अनुशासनहीनता को लेकर जिला महिला अस्पताल की स्टाफ नर्स आरती पांडेय की संविदा समाप्त करने का निर्देश डीएम ने दिया है।
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इससे जुड़े सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करना होगा। उन्होंने साफ-सफाई, जल निकासी, फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव, पेयजल की शुद्धता व जनजागरूकता गतिविधियों को समयबद्ध रूप से संचालित करने पर जोर दिया। डीएम ने नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को प्रभावी बनाने मातृ मृत्यु ऑडिट कराने की बात कही। जिला महिला अस्पताल में लेखाकार व स्टाफ नर्स के पति के बीच हुए विवाद मामले अब डीएम ने बड़ी कार्रवाई की है। स्टाफ नर्स पर लापरवाही व अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए संविदा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed