फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   SP will fight for the rights of women

महिलाओं के हक व सुरक्षा के लिए लड़ेगी समाजवादी पार्टी

Sat, 13 Feb 2021 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
SP will fight for the rights of women
बलरामपुर। महिलाओं के हक व सुरक्षा के लिए सपा हर लड़ाई लड़ेगी। महिलाओं की उपेक्षा करने वाली सरकार का सपाई हर स्तर पर विरोध करेंगे। यह बातें शनिवार को सदर तहसील गेट पर पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी/ उत्तर प्रदेश की प्रथम राज्यपाल सरोजनी नायडू के जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय महिला दिवस’ के रूप में मनाते हुए कहीं।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजित महिला घेरा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ अपराध में बढ़ोत्तरी आई है। भाजपा सरकार में महिलाओं के हालात ठीक नहीं हैं। पूर्व नगर पालिका चेयरमैन इशरत जमाल ने कहा कि महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं।
विज्ञापन

शिल्पाराज ने कहा कि नौकरी में महिलाओं की उपेक्षा की जा रही है। महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा कम वेतन दिया जा रहा है। भाजपा राजनीति में भी महिलाओं की उपेक्षा कर रही है। गरीब व निराश्रित महिलाओं को पेंशन नहीं मिल रही है। कार्यक्रम की अध्यक्ष सपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष शबाना खान व संचालन राकेश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक मशहूद खान, जगराम पासवान, ओंकार नाथ पटेल, जिलाध्यक्ष रामनिवास मौर्या, संजय यादव ने कहा कि सपा महिलाओं की उपेक्षा करने वाली सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिन महिला वोटरों का नाम मतदाता सूची में छूट गया है उनका नाम भी सपा दर्ज कराएगी। इस अवसर पर अनीता, नीलम, नफीस मेकरानी, शानू खान, राज कुमार साहू, भानू तिवारी व महादेव प्रसाद साहू समेत तमाम सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed