{"_id":"61115cf68ebc3ef3eb794d41","slug":"sp-s-protest-demanding-release-of-azam-khan-balrampur-news-lko5906316152","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां के रिहाई की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खां के रिहाई की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने पर सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय महासचिव आजम खां के रिहाई की मांग की। प्रदर्शन के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन भी नायब तहसीलदार को सौंपा।
पूर्व मंत्री डा. एसपी यादव, युवजन सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राकेश यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अंकित सूर्यवंशी, छात्रसभा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल व मुलायम सिंह यादव के पदाधिकारी अब्दुल हसीब खां के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया।
धरने को संबोधित करते हुए सपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सपा के राष्ट्रीय संरक्षक के खिलाफ जो अभद्र टिप्पणी की है वह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री ऐसी भाषा का प्रयोग करना शोभा नहीं देती है। कहा कि भाजपा सरकार विपक्षी पार्टी के नेताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाकर प्रताड़ित कर रही है।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां की गिरफ्तारी इसका जीता जागता उदाहरण है। सपा नेताओं ने आजम खां के रिहाई की मांग करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद सपा नेताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार रोहित मौर्या को सौंपा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अनवर महमूद, पूर्व विधायक मशहूद खां, निवर्तमान जिलाध्यक्ष राम निवार्स मौर्य, पूर्व जिला महासचिव इकबाल जावेद, गुरदास सरोज, शाकिब महमूद, रोहित पाल व राजाराम गौतम आदि मौजूद रहे।