फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   SP protested against the government's policies

सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर सपा ने सौंपा ज्ञापन

Mon, 21 Sep 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
SP protested against the government's policies
तुलसीपुर/उतरौला/बलरामपुर। केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने तीनों तहसीलों में विरोध प्रदर्शन किया। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी करते हुए सपा नेताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अब्दुल मशहूद खां एवं युवजन सभा जिलाध्यक्ष राकेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता तुलसीपुर तहसील गेट पर प्रदर्शन करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सपा नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान, युवा, व्यापारी, मजदूर, कर्मचारी एवं आम जनमानस परेशान है।
विज्ञापन

महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। प्रदर्शन के बाद सपा नेताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम विनोद सिंह को सौंपा। इस अवसर पर जयगोपाल सोनी, अकील अहमद, शफीक अहमद, टोप सिंह, अन्नू सिंह, नूरुल हसन, वसीम अहमद, अली हसन खां व आमिरशाह मीरू सहित तमाम सपाई मौजूद रहे। पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव एवं पूर्व विधायक जगराम पासवान के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने बलरामपुर तहसील गेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सपा नेताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद पूर्व मंत्री ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम सदर डॉ. नागेंद्र नाथ को ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष राम निवास मौर्य, कोषाध्यक्ष आरके गुप्ता, अंकित सूर्यवंशी, छोटेलाल यादव, गुरदास सरोज, दिनेश प्रताप सिंह उर्फ मोनू, नीरज शुक्ला, दीपक यादव, इसी तरह पूर्व विधायक अनवर महमूद की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं ने उतरौला तहसील गेट पर प्रदर्शन कर गन्ना किसानों की समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाई।

प्रदर्शन के दौरान एसडीएम अरुण कुमार गौड़ को 16 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर एजाज मलिक, बहलोल नियाजी, नरसिंह यादव, साकिब महमूद, जमाल अख्तर, राजन कुमार गुप्ता, सिराज अहमद व आदिल हुसैन सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed