फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   SP came on the road due to undeclared power cut

Balrampur News: अघोषित विद्युत कटौती को लेकर सड़क पर उतरे सपाई

Mon, 24 Jul 2023 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 24 Jul 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
SP came on the road due to undeclared power cut
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में अपर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सपाई।
बलरामपुर। अघोषित विद्युत कटौती को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सोमवार को सड़क पर उतरे। पार्टी के शिविर कार्यालय से जुलूस निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए वे कलेक्ट्रेट पहुंचे। बिजली कटौती बंद किए जाने की मांग करते हुए उन्होंने ऊर्जा मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अपर एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

मोहल्ला पहलवारा स्थित शिविर कार्यालय से गैसड़ी विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं का जुलूस रवाना हुआ। जुलूस का नेतृत्व कर रहे डॉ. एसपी यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उमसभरी गर्मी में हो रही भारी विद्युत कटौती से जनता परेशान है। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में लोकल फाॅल्ट के नाम पर घंटो बिजली कटौती की जा रही है। बिजली आती भी है तो लो वोल्टेज के चलते उपभोक्ताओं को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिजली कटौती के चलते नलकूप भी नहीं चल पा रहे हैं। जिससे किसानों की फसल सूख रही है। बारिश न होने पर नलकूप ही सिंचाई का प्रमुख साधन है। ऐसे में फसल सूखने के कारण किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। पूर्व विधायक अनवर महमूद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 12 घंटे से अधिक बिजली काटी जा रही है। बिजली कटौती से तमाम लघु उद्याेग बंदी के कगार पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेताओं ने ऊर्जा मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अपर एसडीएम संतोष कुमार ओझा को सौंपा। ज्ञापन में अघोषित बिजली कटौती बंद किए जाने, रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति किए जाने, गैसड़ी व जहंदरिया फीडर को ठीक कराए जाने, बंद नलकूपों पर बिजली आपूर्ति करके संचालन शुरू किए जाने, पुराने केबल बदले जाने, पुराने ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि किए जाने व लो वोल्टेज की समस्या दूर किए जाने की मांग की है। इस अवसर पर पूर्व जिला महासचिव इकबाल जावेद, राकेश यादव, कृष्ण कुमार गिहार, सफीउल्लाह खान उर्फ विकास मंत्री, महेश यादव, नंद कुमार पांडेय, महबूब आलम, वसीम अहमद, प्रमोद, अब्दुल अहद व हसीब खान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed