{"_id":"6ac687328774fb4358074d32","slug":"sit-in-protest-over-demand-for-salary-hike-announcement-of-march-to-lucknow-balrampur-news-c-99-1-brp1010-156002-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: वेतन बढ़ाने की मांग पर धरना, लखनऊ कूच का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: वेतन बढ़ाने की मांग पर धरना, लखनऊ कूच का एलान
Wed, 07 Oct 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
फोटो-38-बलरामपुर के सीएचसी पचपेड़वा में प्रदर्शन करती आशा ।-संवाद
गैसड़ी। मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में जुटीं आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि मौजूदा मानदेय उनके कार्य के अनुरूप नहीं है। बढ़ती महंगाई के बीच इतने कम मानदेय में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है।
धरने के बाद आशा कार्यकर्ता सीएचसी अधीक्षक को ज्ञापन देने पहुंचीं। प्रार्थना पत्र में उन्होंने कहा कि लंबित मांगों के समर्थन में 10 अक्तूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। आशा कार्यकर्ताओं ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पटेल ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश के कारण ज्ञापन प्राप्त नहीं किया गया। हालांकि, पूरे मामले से संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
धरने में सुधा सैनी, अनीता देवी, सरिता पांडेय, एना गौतम, सरिता सिंह, इशरत जहां, राजकुमारी समेत बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।