फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sir BP Singh hockey tournament boasts of a glorious history

गौरवशाली इतिहास समेटे है है सर बीपी सिंह हॉकी टूर्नामेंट

Mon, 06 Jan 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Sir BP Singh hockey tournament boasts of a glorious history
बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज हॉकी मैदान का निरीक्षण करते टूर्नामेंट सचिव डॉ. एनके सिंह व अन्य। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। महाराजा सर भगवती प्रसाद सिंह अखिल भारतीय प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट का इतिहास बड़ा ही गौरवशाली है। आजादी के पूर्व वर्ष 1938 में बलरामपुर के तत्कालीन महाराजा पाटेश्वरी प्रसाद सिंह ने अपने पिता की स्मृति में यह टूर्नामेंट शुरू कराया था। 82 वर्षों से लगातार होने वाले इस टूर्नामेंट में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र सहित तमाम ओलंपियन अपना जौहार दिखा चुके हैं।
विज्ञापन

बलरामपुर रियासत के तत्कालीन महाराजा पाटेश्वरी प्रसाद सिंह ने 82 साल पहले 1938 में अपने पिता स्व. सर भगवती प्रसाद सिंह के पुण्य स्मृति में अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट की शुरुआत कराई थी। टूर्नामेंट का नाम भी महाराजा भगवती प्रसाद सिंह के नाम पर रखा गया था। जमींदारी उन्मूलन के पूर्व तक टूर्नामेंट का संचालन बलरामपुर राज परिवार द्वारा किया गया। इसके बाद संचालन की जिम्मेदारी नगर के गणमान्य नागरिकों ने संभाली। वर्ष 1968 में टूर्नामेंट कराने की जिम्मेदारी महारानी लाल कुंवरि महाविद्यालय ने ले ली।
विज्ञापन

1968 से लेकर आज तक महाविद्यालय ही टूर्नामेंट का आयोजन करता रहा है। टूर्नामेंट के आयोजन में राज परिवार के साथ-साथ नगर के गणमान्य लोग भी सहयोग करते हैं। घास के मैदान पर खेले जाने वाले टूर्नामेंटों में महाराजा सर बीपी सिंह अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट का विशेष स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में दो-तीन स्थानों पर ही घास के मैदान में हॉकी खेली जाती है। यहां हॉकी को लेकर लोगों में जो जुनून देखने को मिलता है वह अन्य कहीं भी दिखाई नहीं देता है। यहां हॉकी के प्रति लोगों के जुनून को देखते हुए हॉकी इंडिया द्वारा टूर्नामेंट को सी ग्रेड से उच्चीकृत कर बी ग्रेड प्रदान किया गया है। टूर्नामेंट के दौरान यहां हॉकी इंडिया द्वारा ही कोच, रेफरी व अन्य अधिकारी नियुक्त किए जाते हैं।
इस टूर्नामेंट में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र, केडी सिंह बाबू, सैय्यद अली, सुजीत कुमार, रूप सिंह व अशोक कुमार जैसे तमाम ओलंपियन अपने खेल का जौहर दिखा चुके हैं। यहां पर इंडियन एयरलाइंस, एयर इंडिया, इफ्को देलही, सिग्नल कोर जालंधर, साईं लखनऊ, स्पोर्ट्स हास्टल लखनऊ, एमपी एकाडमी भोपाल, यूपी पुलिस एवं एसएसबी लखनऊ सहित देश की तमाम नामचीन टीमें प्रतिभाग कर चुकी हैं।

एमएलके महाविद्यालय के हॉकी मैदान में महाराजा सर भगवती प्रसाद सिंह अखिल भारतीय प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट का उद्घध्यानचंद्र जनवरी को होगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन बलरामपुर राज परिवार के महाराजा ज्येन्द्र प्रताप सिंह करेंगे। सोमवार को हॉकी फील्ड का निरीक्षण करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य व टूर्नामेंट सचिव डॉ. एनके सिंह ने बताया कि उद्घाटन समारोह में विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद दो मैच भी खेले जाएंगे। पहले दिन सीडीए बलरामपुर, मेघबरन सिंह कॉलेज करमपुर गाजीपुर, स्टार इलेवन बलरामपुर एवं स्पोटर्स हॉस्टल सैफई के बीच मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed