{"_id":"653172f0a2f29ac0b60ca3e4","slug":"silent-fast-today-for-restoration-of-old-pension-balrampur-news-c-99-1-slko1019-3824-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए मौन व्रत आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए मौन व्रत आज
Thu, 19 Oct 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों का आंदोलन जोर पकड़ने लगा है। इसके चलते ही आंदोलित कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में शुक्रवार 20 अक्तूबर को वट वृक्ष के नीचे मौन व्रत रख कर धरना देंगे। चेतावनी दी है कि यदि इसके बाद भी उनकी मांग नहीं मानी गई तो संयुक्त मंच के बैनर तले भारत बंद का आह्वान होगा। यह जानकारी पुरानी पेंशन बहाली मंची के मंडल अध्यक्ष दिलीप चौहान ने दी।
उन्होंने बताया कि शिक्षक व कर्मचारी लगातार पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आंदोलित हैं। इसके बावजूद सरकार चुप्पी साधे है। इसके चलते ही 20 अक्टूबर को शिक्षक व कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में नार्मल स्कूल स्थित वट वृक्ष के नीचे दोपहर तीन बजे मौन व्रत रखकर विरोध मार्च निकालने के साथ ही धरना प्रदर्शन करेंगे।