फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Shops raided, five samples sent for testing

Balrampur News: दुकानों पर छापा, जांच के लिए भेजे गए पांच नमूने

Fri, 03 Mar 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 03 Mar 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Shops raided, five samples sent for testing
बलरामपुर। होली को लेकर डीएम डॉ. महेंद्र कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शहर में खाद्य पदार्थों की दुकानों पर छापा मारा। यहां से लिए गए पांच नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को तुलसीपुर के शिव मिष्ठान्न भंडार व राम मिष्ठान्न भंडार पर छापा मारकर खोवा का नमूना लिया गया। लाल चौराहा स्थित बजरंगी स्वीट हाउस से मावा, पुरवा चौराहे पर स्थित बालाजी ट्रेडर्स से सिंथेटिक फूड कलर व लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित दुकान से सरसों के तेल का नमूना लिया गया। इसके अतिरिक्त पांच दुकानों को सुधार के लिए नोटिस जारी की गई। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यवीर सिंह, लालमणि यादव व बृजेश वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन


वहीं, सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर होली की तैयारियों की समीक्षा की। जिला अस्पताल में चिकित्सकों की तैनाती के साथ ही अन्य निर्देश दिए। कहा कि लोगों को जागरूक किया जाए कि हर्बल रंग का प्रयोग करें। नगर पालिका में भी प्रशासक राजेंद्र बहादुर ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed