फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Shivalaya echoed with the chants of Har-Har Mahadev and Bol Bam.

Balrampur News: हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारों से गूंजे शिवालय

Fri, 08 Mar 2024 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 08 Mar 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Shivalaya echoed with the chants of Har-Har Mahadev and Bol Bam.
बलरामपुर। महाशिवरात्रि पर सभी प्रमुख मंदिरों व शिवालयों में भोर से लेकर रात तक हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारों की गूंज रही। शुक्रवार को तड़के भोर से ही भगवान भोले का जलाभिषेक कर पूजन अर्चन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में जुटने लगी थी। इस अवसर पर नगर के झारखंडेश्वर महादेव मंदिर, हनुमानगढ़ी मंदिर, शक्तिपीठ देवीपाटन स्थित शिवालय, पचपेड़वा स्थित शिवगढ़धाम, उतरौला के दु:खहरन नाथ स्थित शिवालय में विशेष पूजन का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन

शाम को ओम नम: शिवाय एवं हरहर महादेव के जयकारे के साथ भगवान भोलेनाथ की भव्य बरात भी रामलीला मैदान से निकली। शिव बारात में दुर्गा जी, राम लक्ष्मण सीता, भारत माता, श्रवण कुमार, नरसिंह भगवान, सुग्रीव जामवंत, हनुमानजी एवं इन्द्र देवता आदि की भव्य झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी। रामलीला मैदान से निकलकर यह शोभायात्रा आंबेडकर तिराहा व वीर विनय चौराहा होते हुए झारखंडी मंदिर पर पहुंची।
विज्ञापन

झारखंडी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद यह नगर के वीर विनय चौराहा, सराय फाटक, गुड़मंडी, पुरानी चौक एवं मेजर चौराहा होते हुए वापस रामलीला मैदान पर पहुंचकर समाप्त हुई। यहां पर शिव भक्तों ने झूमते नाचते शिव पार्वती की आरती एवं पूजन कर बरात में शामिल शिव गणों का स्वागत कर सुख-शांति का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर व नदियों से जल भरकर भोर पहर ही शिवालयों पर जुट कर भोले का जलाभिषेक कर बेलपत्री, अक्षत, अबीर, बेर, गन्ना, धतूरा, भांग, दूध, पुष्प एवं शहद अर्पण कर विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की।

-महाशिवरात्रि पर शिवभक्तों की भीड़ को देखते हुए जिले के प्रमुख शिवालयों में सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम किये गए। एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि शिवगढ़धाम, झारखंडी मंदिर, कल्पेश्वरनाथ मंदिर, दु:खहरन नाथ एवं मथुरा बाजार शिवालय में शांति व्यवस्था कायम बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों के साथ ही सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed