{"_id":"5f6a2a268ebc3e7337484268","slug":"seven-people-found-corona-positive-in-balrampur-balrampur-news-lko5414596111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में सात लोग मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में सात लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में सोमवार रात व मंगलवार को आई कोरोना रिपोर्ट में सात लोग पॉजिटिव पाए गए है। लोगों को जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है। जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रिपोर्ट में सात लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
पॉजिटिव पाए गए लोगों में बिजलीपुर बलरामपुर, चीनी मिल कालोनी बलरामपुर, सैदापुर बलरामपुर, तुलसीपुर, हिंदूपुर व सादुल्लाहनगर में एक-एक लोग शामिल है। पॉजिटिव सभी लोगों को इलाज के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय घूघुलपुर स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। इन लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
छह कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, भेजे गए घर
बलरामपुर। जिले के विभिन्न स्थानों पर छह कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट मंगलवार को निगेटिव पाई गई है। सभी को 14 दिन होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुए घर भेज दिया गया है। इस समय जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 1477 हो गई है। 1130 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 22 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस की संख्या 325 है।