फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Setu Corporation will construct an overbridge at the Jharkhandi railway crossing

Balrampur News: सेतु निगम कराएगा झारखंडी रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण

Fri, 12 Dec 2025 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Setu Corporation will construct an overbridge at the Jharkhandi railway crossing
बलरामपुर के झारखंडी रेलवे क्रासिंग पर लगे जाम में फंसे लोग ।-संवाद
बलरामपुर। शहर के झारखंडी रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की बाधा अब दूर होगी। शहर के पक्के मकानों को बिना तोड़े ओवरब्रिज के निर्माण की तैयारी प्रशासन ने की है। इससे 200 से अधिक कारोबारियों की परेशानी दूर होगी। ओवरब्रिज निर्माण के लिए प्रशासन ने एनएचएआई से शहर के भाग की रोड वापस मांगी है। सेतु निगम से निर्माण कराने की तैयारी है। प्रशासन ने कहा है कि रिंगरोड के एक भाग का निर्माण करीब-करीब पूरा हो चुका है, जो उतरौला और तुलसीपुर मार्ग को जोड़ रहा है। ऐसे में शहर के भीतरी भाग की रोड को एनएचएआई से मुक्त किया जाए।
विज्ञापन

वर्ष 2018 से ओवरब्रिज निर्माण की कवायद हो रही है। वर्ष 2023 में करीब 200 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति हुई लेकिन एनएचएआई की रोड होने से निर्माण की कवायद फाइलों में उलझी रही। बीते दिनों जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने पूरी परियोजना की पड़ताल की। पता चला कि एनएचएआई की रोड होने से निर्माण का मानक पूरा नहीं हो सकता है। एनएचएआई फोरलेन ही ओवरब्रिज बनाएगा, जिसके लिए शहर के पक्के मकान व दुकानें तोड़नी होंगी। इससे शहर में बड़ी संख्या में लोग व व्यापारी प्रभावित होंगे। जिलाधिकारी ने इसके लिए बीच का रास्ता निकाला है।
विज्ञापन

उन्होंने बाईपास रोड का निर्माण होने से एनएचएआई को प्रस्ताव भेजा है कि बाईपास को एनएच रोड में शामिल करें और शहर का मार्ग लोक निर्माण विभाग को सौंप दिया जाए। जिलाधिकारी के अनुसार इस पर सहमति भी बन गई है। एनएचएआई के अध्यक्ष से वार्ता भी हुई है जल्द ही मार्ग लोक निर्माण विभाग के खाते में आ जाएगा। इसके बाद सेतु निगम से ओवरब्रिज निर्माण की रास्ता साफ हो जाएगा। सेतु निगम ने सर्वे भी करके रिपोर्ट पूरा कर ली है। इस तरह ओवरब्रिज निर्माण के लिए पहली बार सही दिशा में कदम बढ़े हैं इससे लोगों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे क्राॅसिंग से दो भागों में बंटा है शहर, प्रभावित है आवागमन
शहर के वीर विनय चौराहे से आगे झारखंडी रेलवे क्राॅसिंग से पूरा शहर दो भागों में बंटा है। क्राॅसिंग के दूसरी तरफ बस स्टेशन है, जहां पहुंचना आसान नहीं है। क्राॅसिंग की दूसरी तरफ ही कलेक्ट्रेट, न्यायालय और विकास भवन है। हर दो घंटे पर क्राॅसिंग बंद होती है और इस दौरान दोनों तरफ एक-एक किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है। हर महीने तीन लाख के करीब वाहनों का आवागमन होता है।
मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री से की है मांग
मुख्यमंत्री और केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री से ओवरब्रिज निर्माण की मांग की है। अब ओवरब्रिज निर्माण के लिए सकारात्मक पहल हो रही है, जल्द ही निर्माण की प्रक्रिया पूरी होगी।
- पल्टूराम, सदर विधायक
प्रस्ताव पर जल्द स्वीकृति की उम्मीद
ओवरब्रिज निर्माण के लिए एनएचएआई के चेयरमैन को प्रस्ताव भेजा है। शहर की सड़क लोक निर्माण विभाग को मिलने से ओवरब्रिज निर्माण शुरू हो जाएगा। प्रस्ताव पर जल्द ही स्वीकृति मिलना तय है। इसके बाद सेतु निगम से ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा।

- विपिन कुमार जैन, जिलाधिकारी
सराहनीय है प्रयास
ओवरब्रिज निर्माण से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। अभी कारोबार भी प्रभावित है। जिस तरह के प्रयास किए जा रहे हैं उससे शुभ संकेत मिले हैं। लंबे समय से शहर के लोग उम्मीद में हैं जो अब साकार होते दिख रहा है। लोगों के पक्के दुकानों को बचाने का प्रयास सराहनीय है।
रमेश पहवा, अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed