फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Seriously settle land disputes

मौके पर जमीनी विवाद निपटाए पुलिस व राजस्व टीम-आईजी

Sat, 13 Feb 2021 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Seriously settle land disputes
बलरामपुर। थाना समाधान दिवस में आई शिकायतों का निपटारा पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौके पर जाकर करें। इसमें भूमि विवाद के मामलों में गंभीरता से सुनवाई कर उनका निपटारा कराएं। इसके चलते होने वाले जघन्य अपराधों में कमी आएगी तथा जनता का पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ेगा।
विज्ञापन

यह निर्देश शनिवार को देहात कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान शिकायतों की सुनवाई करते हुए देवीपाटन मंडल गोंडा के आईजी डॉ. राकेश सिंह ने मातहतों को दिया। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस में आने वाले सभी विवादों का खासकर भूमि विवादों का निपटारा काफी गंभीरता से कराएं।
विज्ञापन

छोटे-छोटे जमीनी विवादों के चलते आए दिन जघन्य अपराध हो रहे है। जमीनी विवाद का निस्तारण पुलिस तथा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर कराएं। इससे न केवल इन विवादों के चलते होने वाले अपराधों की कमी आएगी बल्कि पुलिस व प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी हेमंत कुटियाल ने कहा कि सभी थाना प्रभारियों को विवादों के प्रभावी निस्तारण का निर्देश दिया गया है। कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सीओ सिटी वरुण मिश्र व देहात कोतवाल आरके यादव समेत तमाम फरियादी मौजूद रहे।

उतरौला कोतवाली में एसडीएम अरुण कुमार गौड़ व सीओ आरआर सिंह ने समाधान दिवस में आए फरियादियों की शिकायतें सुनी। समाधान दिवस में लंबित पांच में से चार मामलों का निस्तारण कराया गया। 16 लोगों ने प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें एक का ही मौके पर निपटारा हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed