फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Self-enumeration work will begin on November 16 in the second phase.

Balrampur News: दूसरे चरण में 16 नवंबर से होगा स्व गणना का कार्य

Thu, 08 Oct 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 08 Oct 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Self-enumeration work will begin on November 16 in the second phase.
बलरामपुर। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में शुरू हो गया। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जनगणना से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि आम नागरिकों को 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना का विकल्प मिलेगा। इसके तहत लोग डिजिटल माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। स्व-गणना की अवधि समाप्त होने के बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक आवंटित गणना ब्लॉक में घर-घर जाकर निर्धारित सूचनाएं एकत्र करेंगे। जनगणना के द्वितीय चरण की संदर्भ तिथि पांच जनवरी 2027 को रात 12 बजे निर्धारित की गई है। मुख्य गणना कार्य के बाद पांच से नौ जनवरी तक रिवीजनल राउंड चलेगा। इसमें दर्ज सूचनाओं की जांच के साथ छूटे हुए मामलों को शामिल करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जनगणना के आंकड़े देश और प्रदेश की विकास योजनाओं, नीति निर्माण तथा संसाधनों के बेहतर नियोजन में महत्वपूर्ण आधार बनते हैं। इसलिए हर स्तर पर सूचनाओं का सटीक संकलन जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने फील्ड ट्रेनर्स से प्रशिक्षण के दौरान डिजिटल प्रक्रिया, दिशा-निर्देश और व्यावहारिक पहलुओं को गंभीरता से समझने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य को पूरा कराने की अपेक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed