{"_id":"631783a39ee27f092c34644d","slug":"screws-will-be-tightened-on-teachers-taking-fake-leave-balrampur-news-lko647088525","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी अवकाश लेने वाले शिक्षकों पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी अवकाश लेने वाले शिक्षकों पर कसेगा शिकंजा
विज्ञापन
बलरामपुर। फर्जी अवकाश के सहारे घर बैठे वेतन लेने वाले शिक्षकों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बीएसए को पत्र जारी कर 15 सितंबर तक अवकाश लेने वाले शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अंकित करने का निर्देश दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में फर्जी अवकाश का मामला सामने आया तो बीएसए की व्यक्तिगत संलिप्तता मानते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जिले में फर्जी अवकाश के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन ने बीते दिन सीडीओ को ज्ञापन सौंपकर लगाया था। एसोसिएशन जिलाध्यक्ष देव कुमार मिश्र का कहना है कि जिले में फर्जी तरीके से अवकाश लेकर कई शिक्षक घर बैठे वेतन ले रहे हैं।
शिकायत का संज्ञान लेकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने बीएसए को पत्र जारी कर पूर्व में उपयोग किए जा चुके अवकाशों का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अंकित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
महानिदेशक ने बीएसए को अंतिम रूप से निर्देशित किया है कि समस्त शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों द्वारा उपभोग किए जा चुके अवकाश का विवरण जांच करके 15 सितंबर तक मानव संपदा पोर्टल पर अंकित कर दें। बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि शिक्षकों का अवकाश विवरण निर्धारित समय में मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड कराया जाएगा। (संवाद)