फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Samples of buckwheat, water chestnut flour and sesame oil sent for investigation

Balrampur News: जांच को भेजा कुट्टू, सिंघाड़ा आटा व तिल के तेल का नमूना

Fri, 12 Apr 2024 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 12 Apr 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Samples of buckwheat, water chestnut flour and sesame oil sent for investigation
बलरामपुर। नवरात्रि में घटिया खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को खाद्य सामग्री बेचने वाली दुकानों की जांच पड़ताल की। इस दौरान बिक रहे कुट्टू, सिंघाड़ा व तिल के तेल के नमूने लैब जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि नगर के घासमंडी स्थित गुप्ता किराना स्टोर से सिंघाड़ा का आटा, पिपल तिराहा स्थित फोर-स्टार मार्ट से कुट्टू का आटा व तिल का तेल तथा कोड़री घाट स्थित राजेश कुमार गुप्ता के दुकान से कुट्टा का आटा को संकलित करके प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई लैब से मिलने वाली जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही एफएसडीए की टीम ने शक्तिपीठ देवीपाटन स्थित राजकीय मेले में लगी दुकानदारों को साफ सफाई के साथ शुद्ध खाद्य पदार्थों की बिक्री करने के निर्देश भी दिए हैं। इसमें किसी भी तरह की ढिलाई मिलने पर दुकान संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यवीर सिंह, बृजेश कुमार वर्मा व श्रीराम मौर्य सहित अन्य एफएसओ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed