फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   samaadhaan divas

शिकायतें दूर न होने से बढ़ा फरियादियों का दर्द

Sat, 16 Jul 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
samaadhaan divas
फोटो-9-बलरामपुर के तुलसीपुर तहसील गेट पर डीएम से अपनी शिकायत दर्ज कराती पीड़िता पुष्पलता खन्ना।-स - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। जिले के तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस कराया गया। तुलसीपुर तहसील सभागार में जिला स्तरीय और सदर व उतरौला तहसील में तहसील स्तरीय अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस में जुटे। तीनों तहसीलों में प्राप्त 137 में सिर्फ 19 मामले मौके पर निस्तारित किए गए। समय से जन शिकायतों का निस्तारण न होने से फरियादी मायूस दिखे। हालांकि डीएम ने पुलिस व राजस्व की टीम को मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम श्रुति ने तुलसीपुर में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए कहा कि नाली, चकरोड, जमीनी विवाद व अवैध अतिक्रमण के सभी मामले पुलिस व राजस्व की टीम मौके पर जाकर निस्तारण कराएगी, इसमें किसी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तहसील दिवस में फरियाद लेकर आई पीड़िता पुष्पलता खन्ना सीढ़ियों पर चढ़ने में असमर्थ थी। सीढ़ी के गेट पर ही डीएम का इंतजार कर रही थी। डीएम के पहुंचने पर पीड़िता ने तहसील गेट पर ही प्रार्थना पत्र दिया, जिसका निस्तारण कराने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिया। इस दौरान 62 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 11 का मौके पर निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर एसपी राजेश कुमार सक्सेना, एसडीएम मंगलेश दूूबे, तहसीलदार प्रमेश कुमार, सीओ कुंवर प्रभात सिंह, सीएमओ डॉ. सुशील कुमार, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, पीडी चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह, जिला कृषि अधिकारी आरपी राणा, जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, डीआईओएस गोविंद राम व बीएसए डॉ. रामचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उतरौला तहसील सभागार में एसडीएम संतोष कुमार ओझा ने फरियादियों की शिकायतें सुनी, जिसमें 22 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। दो का मौके पर निस्तारण कराया गया। सदर तहसील सभागार में एडीएम राम अभिलाष ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। यहां 53 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें छह का निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव, एसडीएम राजेंद्र बहादुर व सीओ राधारमण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed