फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Bumper rainfall brings smiles to the faces of paddy and sugarcane farmers

Balrampur News: झमाझम बारिश से धान व गन्ने किसानों के चेहरे खिले

Sun, 06 Sep 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 06 Sep 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Bumper rainfall brings smiles to the faces of paddy and sugarcane farmers
फोटो-33- गौरा चौराहा क्षेत्र में खेत में लगी धान की फसल। संवाद
बलरामपुर। जिले में रविवार सुबह और दोपहर हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई। करीब दो घंटे तक हुई बारिश से धान और गन्ने की फसलों को राहत मिली है। वहीं, शहरी क्षेत्रों में जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर शनिवार रात से रविवार सुबह तक बारिश हुई। दोपहर में भी रुक-रुककर बारिश होती रही। रोडवेज डिपो परिसर में जलभराव होने से यात्रियों को दिक्कत हुई। यात्री कमलेश और सुमन ने बताया कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी जमा हो गया।
विज्ञापन


हरैया सतघरवा क्षेत्र में बारिश से किसान खुश हैं। किसान दुखराम, रमेश कुमार, पेशकार, सुनील, पटवारी प्रसाद और रामदीन ने बताया कि लगातार बारिश से धान की फसल अच्छी होने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरा चौराहा क्षेत्र में रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। ठंडी हवाओं के बीच दोपहर करीब एक बजे तेज बारिश शुरू हुई। करीब ढाई घंटे तक हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। खेतों में पानी भरने से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसान गोवर्धन, पूजाराम, अशोक चौधरी और राजेश तिवारी ने बताया कि धान और गन्ने की फसल के लिए बारिश बेहद उपयोगी है। समय पर हुई इस बारिश से फसलों की बढ़वार अच्छी होने की उम्मीद है।

जिला कृषि अधिकारी उपेंद्र नाथ खरवार ने बताया कि इस समय हुई बारिश धान और गन्ने की फसल के लिए काफी फायदेमंद है। इससे खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचेगी और फसलों की सिंचाई की जरूरत कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed