{"_id":"646fa7befb21f5582c0d1a57","slug":"salary-of-41-teachers-restored-after-giving-clarification-balrampur-news-c-13-1-255559-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: स्पष्टीकरण देने पर 41 शिक्षकों का वेतन बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: स्पष्टीकरण देने पर 41 शिक्षकों का वेतन बहाल
Thu, 25 May 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 25 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। फरवरी माह में निरीक्षण के दौरान अलग-अलग तिथि को बिना सूचना के स्कूल से गायब रहने पर बीएसए ने 41 शिक्षकों का वेतन रोक दिया था। शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया था। बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा स्पष्टीकरण देने व खंड शिक्षा अधिकारियों की संस्तुति के आधार पर सभी शिक्षकों का वेतन बहाल कर दिया गया है। शिक्षकों को भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न करने का निर्देश दिया गया है। कार्यों के प्रति लापरवाही मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। बीएसए ने यह भी बताया कि स्टूडेंट मॉड्यूल अंतर्गत पोर्टल पर विद्यालय वार छात्र-छात्राओं का डाटा इंट्री अपडेशन कार्य प्रारंभ न किए जाने के कारण जिन शिक्षकों का वेतन रोका गया था, यू-डायस पोर्टल पर कार्य प्रारंभ कर दिए जाने के कारण उनका वेतन भी बहाल कर दिया गया है।
अटल जी पर बनेगी डाक्यूमेंट्री फिल्म
बलरामपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पौत्री अंजली मिश्रा बृहस्पतिवार को बलरामपुर पहुंची। बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर समर्थकों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। अंजली मिश्रा हरियाणा भाजपा में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का बलरामपुर से आत्मीय नाता रहा है। ऐसे में उनसे जुड़ी यादों को सहेजने के लिए एक डाॅक्यूमेंट्री फिल्म बनाने की योजना पर काम चल रहा है। भाजपा जिला सह संयोजक राष्ट्रीय प्रशिक्षण हैपी मिश्र ने बताया कि डाॅक्यूमेंट्री फिल्म बनाने के लिए एक टीम शीघ्र ही जिले में आएगी। फिल्म के साथ एक किताब भी लिखी जा रही है। इस अवसर पर अंबुज तिवारी, देवांशु सिंह, कृष्णा सिंह, अक्षय शुक्ल, अजीत ओझा, विवेक सिंह, विजय यादव, निरपेंद्र सिंह, शिवेंद्र, राजेश प्रताप सिंह व सोनू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
सिपाही लाइन हाजिर
बलरामपुर। भाजपा नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्त से अभद्रता करना सिपाही को महंगा पड़ गया। नगर अध्यक्ष ने बताया कि उनकी दुकान सब्जी मंडी के पास है। 21 मई की रात करीब नौ बजे सड़क के दूसरी तरफ दो लोगों में विवाद हो रहा था। कोतवाली नगर के बलुहा चौकी से सिपाही मौके पर पहुंचे। सिपाही आनंद मिश्र ने घटना के बारे में पूछा तो मैंने बताया कि उस समय मौके पर मौजूद नहीं था, इसलिए विवाद की जानकारी नहीं है। इसी बात को लेकर सिपाही गाली देने लगा। मामले की जानकारी पार्टी जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह और सदर विधायक पल्टूराम को दी। नवनिर्वाचित पार्टी के सभासदों ने अभद्रता करने वाले आरोपित सिपाही पर कार्रवाई की मांग को लेकर शपथ ग्रहण बहिष्कार की चेतावनी दी। मामला पुलिस अधीक्षक केशव प्रसाद के संज्ञान में आते ही उन्होंने सिपाही को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही पूरे प्रकरण की रिपोर्ट कोतवाली नगर से तलब की है।