{"_id":"657205ab294473fa4c0f6379","slug":"rotis-made-with-chokha-without-utensils-balrampur-news-c-99-1-slko1019-5105-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बिना बर्तन के चोखा के साथ बनाई रोटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बिना बर्तन के चोखा के साथ बनाई रोटियां
Thu, 07 Dec 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। स्काउट-गाइड रैली में बिना बर्तन के भोजन बनाकर जीवन को सरल बनाने का तरीका कैडेटों को सिखाया गया। उन्हें बताया गया कि आपदा की स्थिति होने अथवा कहीं जंगल में फंस जाने पर बिना बर्तन के चोखा के साथ बाटी और रोटी तैयार कर भोजन बनाया जा सकता है। इसके साथ ही स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्रों को लोकतंत्र में मतदान की ताकत के बारे में बताते हुए अपील की गई कि वह अपने परिवार के साथ आस पास के लोगों को शत प्रतिशत स्तर पर मतदान के लिए प्रेरित करें। इसके लिए एक जागरूकता रैली भी निकाली गई।
स्काउट-गाइड रैली के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं को वर्दी परीक्षण, प्राथमिक चिकित्सा, अनुमान लगाना, मानचित्र निर्माण, सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए इनसे जुड़ी प्रतियोगिताएं भी कराई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम ने किया। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में सभी तरह के कौशल का ज्ञान लेना चाहिए। आपदा के समय बिना किसी बर्तन के भोजन बनाना भी एक कला है।
रैली का संचालक जिला संगठन आयुक्त स्काउट सिराजुल हक व जिला सचिव मोहियुद्दीन अहमद सिद्दीकी ने किया। सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त अवनीश कुमार शुक्ल ने रैली के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का जायजा भी लिया। जिला स्काउट मास्टर महमुदुल हक, जिला गाइड कैप्टन गार्गी गुप्ता, जिला संगठन आयुक्त गाइड साधना पांडे, अपर्णा शुक्ला, रेशू व लक्ष्मी ने रैली के दौरान मौजूद कैडेटों को स्काउट-गाइड से जुड़े तमाम महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए।