{"_id":"6ac2924afd528c27690dc872","slug":"government-library-revamped-using-critical-gap-funds-balrampur-news-c-99-1-slko1018-155830-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: क्रिटिकल गैप की धनराशि से संवारा गया राजकीय पुस्तकालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: क्रिटिकल गैप की धनराशि से संवारा गया राजकीय पुस्तकालय
Sun, 04 Oct 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
फोटो-13-राजकीय जिला पुस्तकालय का निरीक्षण कर जानकारी लेते डीएम व अन्य ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। बीएसए कार्यालय परिसर स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय की सूरत बदल गई है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को अब यहां बेहतर अध्ययन सामग्री के साथ शांत और व्यवस्थित माहौल मिल रहा है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने रविवार को पुस्तकालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीएम ने पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों, अध्ययन कक्ष, फर्नीचर और बैठने की व्यवस्था सहित विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी तैयारी और पुस्तकालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पूछा।
जिलाधिकारी के निर्देशन में क्रिटिकल गैप मद से मिली 20 लाख रुपये की धनराशि से पुस्तकालय का कायाकल्प किया गया है। यहां बेहतर फर्नीचर और बैठने की व्यवस्था करने के साथ ही विभिन्न विषयों और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित उपयोगी पुस्तकों की उपलब्धता बढ़ाई गई है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को एक ही स्थान पर अध्ययन के लिए बेहतर माहौल मिल रहा है।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को बेहतर अध्ययन सामग्री और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। संसाधनों की कमी किसी विद्यार्थी की सफलता में बाधा न बने, इसके लिए पुस्तकालय में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्यार्थियों की जरूरत के अनुसार नई और उपयोगी पुस्तकों की संख्या बढ़ाने तथा उपलब्ध संसाधनों का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय को ज्ञान, अध्ययन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए।
छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए डीएम ने नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन से तैयारी करने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों से उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर अपने लक्ष्य की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने को कहा।
निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव एवं खंड शिक्षा अधिकारी अशोक पाठक सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।