फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The unity of the PDA will determine the political direction of the state

Balrampur News: पीडीए की एकजुटता ही तय करेगी प्रदेश की राजनीतिक दिशा

Sun, 04 Oct 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 04 Oct 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
The unity of the PDA will determine the political direction of the state
फोटो-22-बलरामपुर के सिविल लाइन में माला पहनाकर अति​​थियों का स्वागत करते कार्यकर्ता।-स्रोत: सपा
बलरामपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के सिविल लाइन में पीडीए महापंचायत का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक एवं सपा के प्रदेश सचिव राम सागर अकेला की ओर से आयोजित महापंचायत में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गैसड़ी विधायक राकेश कुमार यादव का माला पहनाकर स्वागत किया गया। महापंचायत की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष डॉ. माणिक लाल कश्यप ने की, जबकि संचालन जिला सचिव महेंद्र विक्रम अकेला ने किया।
विज्ञापन


विधायक राकेश कुमार यादव ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और हर परिवार तक पहुंच बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने की अपील की। प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी मजदूर सभा विशाल श्रीवास्तव ने कहा कि पीडीए की एकजुटता ही प्रदेश की राजनीतिक दिशा तय करेगी। उन्होंने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. भानु त्रिपाठी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज में बड़ी ताकत होती है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए गरीबों, महिलाओं और वंचित वर्गों की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।


महापंचायत में विजय मौर्या, रोहित पाल, वसीम खान, ओंकार पटेल, संजय तिवारी, सफीउल्ला खान, शारून वसीम, शैलेंद्र विक्रम अकेला, सानू खान, कलीम खान, शबाना खान, महेंद्र यादव, सैफुल्ला खान, महादेव प्रसाद साहू, संचित पासवान और रोहित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed