फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Role of youth will be important in the development of the country

देश के विकास में युवाओं की भूमिका होगी महत्वपूर्ण

Mon, 09 Aug 2021 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Role of youth will be important in the development of the country
बलरामपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद जिले में पहली बार आए वैभव सिंह का जिलेभर में स्वागत हुआ। जगह-जगह भाजपा व भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महामंत्री को माला पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। राष्ट्रीय महामंत्री ने जिला मुख्यालय पर चंद्रशेखर आजाद व शहीद वीर विनय कायस्था की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और मां बिजलेश्वरी देवी सहित सभी मंदिरों में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद वैभव सिंह सोमवार को पहली बार जिले के दौरे पर आए। रेहरा बाजार में ब्लाक प्रमुख पंकज सिंह ने गदा भेंट कर राष्ट्रीय महामंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख महंत वीरेन्द्र दास, आलोक सिंह, महेन्द्र पांडेय व रामकरन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पलिहर नाथ, बनरहे बाबा, केराडीह पोखरा व पेहर बाजार होते हुए राष्ट्रीय महामंत्री का काफिला उतरौला पहुंचा। यहां पर उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ राष्ट्रीय महामंत्री का स्वागत माला पहनाकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री ने मिशन 2022 के लिए अभी से जुट जाने की अपील युवाओं से की। इस अवसर पर अनूप चन्द्र गुप्ता, संदीप कुमार वर्मा, महेन्द्र प्रताप सिंह, राकेश तिवारी, सुधीर श्रीवास्तव, महेन्द्र सिंह व कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे। श्रीदत्तगंज में सदर विधायक पल्टूराम ने पुष्पगुच्छ भेंटकर राष्ट्रीय महामंत्री का स्वागत किया।
श्रीदत्तगंज से निकलकर भाजयुमो महामंत्री का काफिला जिला मुख्यालय पहुंचा। राष्ट्रीय महामंत्री ने आजाद पार्क में चन्द्र शेखर आजाद व वीर विनय चौराहे पर अमर शहीद वीर विनय कायस्था की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
भाजपा कार्यालय अटल भवन पहुंचने पर सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, महामंत्री वरूण सिंह मोनू व बृजेन्द्र तिवारी आदि ने पुष्पवर्षा कर राष्ट्रीय महामंत्री का स्वागत किया।
भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने कोविड जैसी महामारी के बावजूद देश के विकास एवं जनता के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य किया। युवाओं के हित में तमाम योजनाएं शुरु की। युवा नेतृत्व को बढ़ावा दिया गया।
सरकारी नौकरी के साथ-साथ लोन आदि के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए। ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से गरीब युवाओं को अच्छी पढ़ाई का अवसर प्रदान किया। ट्रांसफर उद्योग व कमीशनखोरी बंद होने से बौखलाए विपक्षी दल रोजगार के नाम पर युवाओं को भ्रमित कर रहे हैं। प्रदेश की जनता व युवाओं का विपक्षी दलों से मोह भंग हो चुका है।

2022 के विधान सभा चुनाव में 350 से अधिक सीटें जीतकर भाजपा एक बार फिर सरकार बनाएगी। प्रेसवार्ता के बाद राष्ट्रीय महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख मनोज तिवारी, विवेक सिंह गुड्डू, गोविंद सोनकर, विजय गुप्ता, अरूण कुमार श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, संजय शर्मा, सनप्रीत सिंह व अमन बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed