{"_id":"63bef2c5773c8f034f53eb55","slug":"rohit-and-madhu-topped-the-race-balrampur-news-lko6661731125","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दौड़ में रोहित व मधु अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दौड़ में रोहित व मधु अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। राम अवध इंटर कॉलेज रेड़वलिया में बुधवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौड़ में रोहित कुमार व मधु वर्मा तथा गोला फेंक में सोना अव्वल रहीं, जबकि कबड्डी में एजी हाशमी इंटर कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश चौहान ने खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। पांच किलोमीटर दौड़ में हाजी इस्माइल इंटर कॉलेज सादुल्लाहनगर के रोहित कुमार ने प्रथम तथा दुर्गेश मौर्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
तीन किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में एजी हाशमी इंटर कॉलेज की छात्रा मधु वर्मा ने पहला व शांति वर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ में भी हाजी इस्माइल इंटर कॉलेज के रोहित कुमार पहले स्थान पर और प्रमोद कुमार दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता की जिले के 12 विद्यालयों की टीम ने भाग लिया। इसमें एजी हाशमी इंटर कॉलेज की टीम को पहला व रामतीरथ चौधरी इंटर कॉलेज की टीम को दूसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में राम अवध इंटर कॉलेज की छात्रा सोना चौहान ने प्रथम और एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज की छात्रा ममता कनौजिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर चौकी प्रभारी शमशाद अली, अजय पांडेय, विद्यालय प्रबंधक आज्ञाराम यादव, प्रभुदयाल यादव, आजाद सिंह, सूरज सोनकर, चंद्रदीप सिंह, संतोष यादव आदि मौजूद रहे।