{"_id":"6978f53e700b024ae70f5bc6","slug":"roadways-bus-will-run-from-kodri-mathura-to-chaudharydih-starting-april-balrampur-news-c-99-1-brp1008-141427-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: कोड़री-मथुरा से चौधरीडीह तक अप्रैल से चलेगी रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: कोड़री-मथुरा से चौधरीडीह तक अप्रैल से चलेगी रोडवेज बस
विज्ञापन
बलरामपुर के मथुरा-सिरसिया जाने वाली जर्जर सड़क।-संवाद
बलरामपुर। हरिहरगंज से कोड़री-मथुरा बाजार होकर सिरसिया जाने वाली सड़क पर अप्रैल से रोडेवज बस चलेगी। 16 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत पर 46 करोड़ 11 लाख 23 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सड़क की मरम्मत और चौड़ाई बढ़ने से क्षेत्र के एक लाख से अधिक लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। रोडवेज बसों से सफर करने का लाभ भी मिलेगा।
जिला मुख्यालय से हरिहरगंज-कोड़री-मथुरा बाजार से होकर सिरसिया तक रोडवेज बसों के संचालन की मांग लंबे समय से की जा रही है। सड़क की चौड़ाई कम होने से इस मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो पा रहा था। अब सड़क की मरम्मत जल्द पूरी होने वाली है। ऐसे में रोडवेज बसों का संचालन आसान हो जाएगा। बलदेव, शिव प्रसाद, महेश व राहुल ने खुशी जताई। कहा कि इस सड़क पर बस चलने से क्षेत्र की करीब एक लाख आबादी को लाभ मिलेगा। (संवाद)
सड़क ठीक होने के बाद होगा बसों का संचालन
जिला मुख्यालय से हरिहरगंज-कोड़री-मथुरा बाजार से होकर सिरसिया तक सड़क खराब होने के चलते रोडवेज बसों का संचालन करने में परेशानी आ रही थी। सड़क ठीक होने तक इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही सड़क की मरम्मत का कार्य पूरा हो जाएगा, वैसे ही बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
- गोपीनाथ दीक्षित, एआरएम बलरामपुर डिपो
मार्च तक पूरा हो जाएगा काम
कोड़री-मथुरा बाजार से होकर सिरसिया तक जाने वाली सड़क की मरम्मत का कार्य चल रहा है। 31 मार्च 2026 तक इस सड़क मरम्मत व चौड़ीकरण का कार्य पूरा लिया जाएगा।
-कुमार शैलेंद्र, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड