{"_id":"6a8dd2e64f4962418b039563","slug":"rizwan-zaheers-political-activity-intensifies-after-relief-from-legal-cases-balrampur-news-c-99-1-slko1029-153823-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मुकदमों से राहत के बाद रिजवान जहीर की सियासी सक्रियता तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मुकदमों से राहत के बाद रिजवान जहीर की सियासी सक्रियता तेज
Tue, 25 Aug 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
फोटो-14-लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात करते पूर्व सांसद रिजवान जहीर ।-स्रोत
बलरामपुर। लंबे कानूनी दौर से राहत मिलने के बाद पूर्व सांसद रिजवान जहीर ने अब सियासी मैदान में वापसी की तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को उन्होंने अपनी बेटी जेबा रिजवान और दामाद रमीज नेमत के साथ लखनऊ में सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। करीब साढ़े चार वर्ष के कठिन दौर और आगे की राजनीतिक रणनीति को लेकर हुई इस मुलाकात के बाद जिले की सियासत में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
सपा मुखिया से हुई लंबी मुलाकात को राजनीतिक लिहाज से अहम माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक बातचीत में तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और आगामी चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। सबसे ज्यादा चर्चा जेबा रिजवान को तुलसीपुर से चुनाव मैदान में उतारने को लेकर है। हालांकि, अभी सपा की ओर से उम्मीदवारी को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। रमीज नेमत ने मुलाकात को सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के साथ बातचीत काफी बेहतर रही। उनका कहना है कि उनकी पत्नी जेबा रिजवान और ससुर रिजवान जहीर की राजनीति में अपनी अलग पहचान है और क्षेत्र की जनता लंबे समय से उन्हें सुनना चाहती है। उन्होंने जेबा रिजवान के चुनाव लड़ने के सवाल पर सीधे तौर पर घोषणा तो नहीं की, लेकिन संकेत जरूर दिए। रमीज नेमत ने कहा कि तुलसीपुर की जनता के लिए खून भी बहाना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे। उनके इस बयान को आगामी विधानसभा चुनाव में सक्रिय राजनीतिक भूमिका के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
सपा की मुहिम को आगे बढ़ाने की तैयारी
मुलाकात के बाद रमीज नेमत ने सपा मुखिया की राजनीतिक मुहिम को आगे बढ़ाने की बात भी कही। इससे माना जा रहा है कि रिजवान जहीर परिवार आने वाले दिनों में तुलसीपुर के साथ ही जिले की राजनीति में अपनी सक्रियता बढ़ा सकता है। पूर्व सांसद और उनके परिवार की सियासी सक्रियता ऐसे समय बढ़ी है, जब लंबे समय बाद कानूनी मामलों से राहत के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाएं शुरू हुई हैं। तुलसीपुर में जेबा रिजवान की संभावित दावेदारी से सपा के भीतर और विपक्षी खेमे में भी नए राजनीतिक समीकरण बनने की संभावना देखी जा रही है।