{"_id":"5ddd5d9a8ebc3e550115efd7","slug":"resolution-to-protect-the-sovereignty-unity-and-integrity-of-the-country-balrampur-news-lko494398415","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की संप्रभुता, एकता व अखंडता की रक्षा का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की संप्रभुता, एकता व अखंडता की रक्षा का संकल्प
विज्ञापन
बलरामपुर नगर में निकाली गई 70 मीटर तिरंगा यात्रा में मौजूद नपाप अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली व अन्?
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। जिले भर में मंगलवार को 70वां संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भारत की संप्रभुता, एकता व अखंडता की रक्षा करने का संकल्प लिया गया। सभी सरकारी व निजी दफ्तरों में अधीनस्थों का संविधान का पालन करने की शपथ दिलाई गई। जिला मुख्यालय के नगर में 70 मीटर लंबे तिरंगे के साथ यात्रा निकाली गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के निर्देश पर एमपीपी इंटर कॉलेज में 70वीं वर्षगांठ पर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संविधान दिवस विषय पर भारतीय संविधान की प्रस्तावना, नागरिकों के मूल कर्तव्यों एवं अधिकारों के प्रति जनमानस, छात्र व छात्राओं को जागरुक करने के लिए विधिक साक्षरता/ जागरुकता शिविर का आयोजन हुआ।
कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने अफसरों व कर्मियों को संविधान के पालन की शपथ दिलाई। संवैधानिक आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज व राष्ट्रीय प्रतीकों का आदर करने के प्रति सीख दी गई। एसपी देवरंजन वर्मा ने कार्यालय में अधीनस्थों को संविधान दिवस पर प्रस्तावना पढ़कर शपथ दिलाई। एएसपी ने पुलिस लाइंस में और सभी थानों के प्रभारी निरीक्षकों ने थानों में प्रस्तावना पढ़ी।
विज्ञापन
सीडीओ अमनदीप डुली ने विकास भवन में अफसरों व कर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई। इस अवसर डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, पीडी एके सिंह, जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार, डीसी मनरेगा महेंद्र देव पांडेय, डीएसटीओ संजीव कुमार व डीपीआरओ नरेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
तीनों तहसीलों व सीओ कार्यालयों पर भी कार्यक्रम कराए गए। डीआईओएस महेंद्र कुमार कन्नौजिया, बीएसए हरिहर प्रसाद, एक्सईएन जल निगम मनोज कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह आदि ने भी अपने-अपने कार्यालयों पर अधीनस्थों का शपथ दिलाई।
निजी संस्थानों, डिग्री कॉलेजों, इंटर कॉलेजों, जूनियर व प्राथमिक स्कूलों में भी संविधान दिवस पर प्रकाश डालकर छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। स्पोटर्स स्टेडियम व ग्रामीण क्षेत्रों में दौड़ प्रतियोगिताएं कराकर लोगों को संविधान के महत्व को बताया गया।