फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Reservation of Balrampur and Pachpedwa changed

Balrampur News: बलरामपुर व पचपेड़वा का बदला आरक्षण, तुलसीपुर में आधी आबादी पर फिर भरोसा

Thu, 30 Mar 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 30 Mar 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Reservation of Balrampur and Pachpedwa changed
बलरामपुर। नगर निकायों के अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार शाम को आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। वर्ष 2017 के सापेक्ष इस बार बलरामपुर व पचपेड़वा का आरक्षण बदल गया है। जबकि तुलसीपुर में एक बार फिर आधी आबादी पर ही भरोसा जताया गया है। आरक्षण सूची जारी होने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2017 में चार नगर निकाय थे, लेकिन इस बार गैसड़ी ब्लॉक को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद पांच निकायों में चुनाव होगा। दिसंबर 2022 में जिले के पांचों नगर निकायों में अध्यक्ष पद को अनारक्षित कर दिया गया था। आरक्षण जारी होने के कुछ दिन बाद ही पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण का मामला फंसने के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट में चला गया था। न्यायालय के आदेश के बाद बृहस्पतिवार को नये सिरे से नगर निकायों के अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण सूची जारी की गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 के चुनाव में बलरामपुर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन की सीट सामान्य महिला की श्रेणी में थी। प्रस्तावित आरक्षण सूची में इस बार यह सीट अनारक्षित कर दी गई है। उतरौला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद का आरक्षण एक बार फिर अनारक्षित वर्ग में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी एक बार फिर महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई है।
नगर पंचायत पचपेड़वा के अध्यक्ष का आरक्षण बदल गया है। इस बार इसे अनारक्षित वर्ग में शामिल किया गया है। पहली बार नगर पंचायत बनी गैसड़ी के अध्यक्ष का पद भी अनारक्षित वर्ग में है। प्रस्तावित आरक्षण सूची जारी होने के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। वैसे वर्ष 2022 में जारी की गई आरक्षण सूची में जिले की पांचों निकायों के अध्यक्षों को अनारक्षित रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed