फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Remove encroachments from the side of the roads

Balrampur News: सड़कों के किनारे से हटवाएं अतिक्रमण

Sat, 24 Dec 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Remove encroachments from the side of the roads
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। सड़क हादसों पर अंकुश के लिए डीएम ने यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने तथा सड़क के किनारे से अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया। वाहनों में ओवरलोडिंग मिलने पर कार्रवाई की हिदायत भी दी।
विज्ञापन

बैठक में डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने कहा कि एआरटीओ एवं पुलिस विभाग समन्वय बनाकर दुर्घटना वाले स्थानों को चिह्नित करके आवश्यकतानुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराए। डीआईओएस व बीएसए को निर्देश दिया कि ठंड व कोहरे को देखते हुए स्कूल खुलने के समय में परिवर्तन किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में एसपी राजेश कुमार सक्सेना, एडीएम प्रदीप कुमार, सीएमओ डॉ. सुशील कुमार, एआरटीओ अरविंद कुमार, एसडीएम तुुलसीपुर मंगलेश दुबे, एसडीएम उतरौला संतोष कुमार ओझा, सीओ यातायात ज्योति श्री, तहसीलदार सदर वरुण कुमार सहित नगर निकायों के ईओ तथा चीनी मिलों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ एसपी कार्यालय सभागार में शनिवार को व्यापारियों की बैठक बुलाई गई। इसमें सीओ सिटी दरवेश कुुमार ने सड़क सुरक्षा के लिए व्यापारियों से सुझाव मांगे। व्यापारी प्रीतपाल सिंह ने कहा कि शहर में जाम की समस्या पर ध्यान देने की जरूरत है। रात में वाहन दूर से दिखे इसके लिए ट्रैक्टर ट्रॉलियों तथा बैलगाड़ी आदि में रेडियम पट्टी लगाई जाए। राजन जायसवाल ने शहर में ई-रिक्शा के लिए रूट निर्धारित करने की बात कही। रवि हजेला ने सुझाव दिया कि चौराहों व सड़कों पर खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को सही कराया जाए। रमेश पहवा व संजय शर्मा ने कहा कि बैंकों के पास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed