{"_id":"64e9f2604a30ad04140e65e3","slug":"relief-from-increasing-the-time-in-the-application-of-9th-to-12th-balrampur-news-c-99-1-slko1018-2200-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नौवीं से 12 वीं के आवेदन में समय बढ़ने से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नौवीं से 12 वीं के आवेदन में समय बढ़ने से राहत
Sat, 26 Aug 2023 06:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 26 Aug 2023 06:08 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड ने 10 सितंबर तक बढ़ाई तिथि, कई विद्यार्थियों का अटका था फाॅर्म
संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों को यूपी बोर्ड ने राहत दी है। बड़ी संख्या में छात्र प्रवेश फाॅर्म भरने में चूक गए थे। जिससे वह विद्यालयों का चक्कर काट रहे थे। 20 अगस्त को ऑनलाइन पंजीकरण बंद होने से विद्यालयों के शिक्षक भी परेशान थे। बोर्ड की ओर से तिथि बढ़ाए जाने से विद्यालयों में कार्य तेज हो गया है। जिले के दो हजार से अधिक विद्यार्थियों को इससे राहत मिली है।
यूपी बोर्ड ने कक्षा नौ से 12 तक में प्रवेश की अंतिम तिथि अब 10 सितंबर तक बढ़ा दी है। पहले बिना विलंब शुल्क हाईस्कूल और इंटर के छात्र-छात्राओं के प्रवेश की अंतिम तिथि 10 अगस्त थी और शैक्षिक विवरणों को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने की आखिरी तारीख 16 अगस्त थी। 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 अगस्त थी। कक्षा नौ व 11 के विद्यार्थियों के विवरण और कोषागार में जमा अग्रिम पंजीकरण शुल्क की सूचना 25 अगस्त तक अपलोड होनी थी।
अब बोर्ड ने तय किया है कि कक्षा 10 व 12 में विलंब शुल्क 100 के साथ 10 सितंबर तक विवरण अपलोड होंगे। कक्षा 9 व 11 में भी अग्रिम पंजीकरण तो 10 सितंबर तक होंगे, इसमें विलंब शुल्क नहीं लगाया गया है। स्कूलों के प्रधानाचार्य कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के विवरणों की चेकलिस्ट प्राप्त करते हुए 11 से 13 सितंबर तक इसे जांचेंगे। डीआईओएस गोविंद राम ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि इस बार समय से प्रक्रिया पूरी करें।