फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Rehabilitation center

ब्लॉक स्तरीय कैंपों में चिन्हित दिव्यांगों को मिलेगा लाभ

Sat, 28 Aug 2021 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Rehabilitation center
बलरामपुर। ब्लॉक स्तरीय कैंपों में चिह्नित होने वाले दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। सभी ब्लॉकों में कैंप लगाने के लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। विभागीय अधिकारियों को व्यापक प्रचार-प्रसार कराकर कैंपों की निर्धारित तिथियों में दिव्यांगजन जनों को लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रचार-प्रसार कराने में लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

शनिवार को सीडीओ रिया केजरीवाल ने बताया कि जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग में संचालित होने वाली भरण-पोषण, अनुदान, यूडीआईडी योजना, कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण व शल्य चिकित्सा आदि योजनाओं का लाभ दिव्यांगजनों दिलाने की कवायद शुरू की गई है। जिलेभर के दिव्यांगजनों को चिह्नित करने के लिए ब्लॉकवार कैंप लगाए जाएंगे। जिसकी तिथियां तय कर दी गई हैं।
विज्ञापन

एक सितंबर को सदर, दो सितंबर को गैड़ास बुजुर्ग, तीन सितंबर को गैसड़ी, चार सितंबर को हरैया सतघरवा, छह सितंबर को पचपेड़वा, सात सितंबर को रेहरा बाजार, आठ सितंबर को श्रीदत्तगंज, 9 सितंबर को तुलसीपुर और 10 सितंबर को उतरौला ब्लॉक परिसर में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में सीएमओ की ओर से दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिया जाएगा। सभी ब्लॉकों के बीडीओ को दिव्यांगजनों व स्टॉफ के बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियों और पेयजल आदि का इंतजाम कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीओ, डीपीआरओ, उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण मिशन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और ग्राम पंचायत सचिवों के माध्यम से शिविर की निर्धारित तिथियों का प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। शिविर में रंगीन फोटोग्राफ, सक्षम अधिकारी के स्तर से निर्गत आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, ग्राम सभा का प्रस्ताव व आधार कार्ड की छायाप्रति जैसे सभी अभिलेखों के साथ उपस्थित होने की अपील की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed