फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Rehab Bazaar: High-tension wires running over 32 schools in education areas

रेहरा बाजार शिक्षा क्षेत्रों के 32 स्कूलों के ऊपर दौड़ रहा हाईटेंशन तार

Wed, 20 Nov 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Rehab Bazaar: High-tension wires running over 32 schools in education areas
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। स्थानीय शिक्षा क्षेत्र के 32 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के ऊपर हाईटेंशन तार दौड़ रहा है। विभागीय लापरवाही के चलते नौनिहालों पर कभी भी बड़ा हादसा घट सकता है। अभिभावकों ने बीते दिन प्रदर्शन कर विरोध जताया और विभागीय अफसरों से स्कूलों के ऊपर से दौड़ रहे हाईटेंशन तारों को तत्काल हटवाने की मांग की। शीघ्र ही हाईटेंशन तार न हटवाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

अभिभावक जिलाजीत, राम आशीष, सूर्यलाल वर्मा, राम बहादुर, छोटेलाल, राकेश, देवतादीन, रामसूरत, शेषराम, यशवंत, रामचरित व रामप्रीत आदि ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूलों के ऊपर से दौड़ रही 11 हजार बिजली की लाइन बच्चों के जीवन के साथ कभी भी खतरा बन सकती है। जुलाई माह में उतरौला के एक स्कूल में हाईटेंशन तार गिरने से कई बच्चे चपेट में आ गए थे। घटना को लेकर उस समय काफी हो हल्ला मचाया गया था लेकिन समय बीतने के साथ सारी कवायद धरी की धरी रह गई।
विज्ञापन

पांच माह बीतने के बाद भी अभी तक रेहरा बाजार शिक्षा क्षेत्र के 32 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन तार हटवाए नहीं गए है। इन लोगों ने डीएम को प्रार्थना पत्र भेजकर तत्काल हाईटेंशन तार हटवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ रेहरा बाजार अश्वनी कुमार गुप्ता ने बताया कि बिजली विभाग के एक्सईएन को चार माह पहले से 32 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की रिपोर्ट दी गई थी लेकिन अभी तक किसी भी स्कूल से हाईटेंशन तार नहीं हटवाया गया है। इस संबंध में डीएम व बीएसए को भी पत्र लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed