फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Rashmi became the selector of School Games Federation of India national hockey team

Balrampur News: रश्मि बनी स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया राष्ट्रीय हाकी टीम की चयनकर्ता

Sat, 21 Sep 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 21 Sep 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Rashmi became the selector of School Games Federation of India national hockey team
र​श्मि सिंह। स्रोत स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बलरामपुर। जिले की राष्ट्रीय स्तर की हाॅकी खिलाड़ी रश्मि सिंह को स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय हाकी टीम की चयनकर्ता बनाया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर चयनकर्ता बनने पर रश्मि सिंह ने जिले का नाम बढ़ाया है।

सिविल लाइन निवासी बचपन से ही हॉकी खिलाड़ी रश्मि सिंह वर्ष 2002, 2003 व 2004 में लगातार अखिल भारतीय विश्व विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर जिले की प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इसके अलावा वह कई मंडल व प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में रेफरी, कोच व टीम प्रभारी की भूमिका भी निभा चुकी है। रश्मि सिंह इस समय सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज गालिबपुर में खेल शिक्षक के रूप मेें कार्यरत हैं। इसके साथ ही वह उत्तर प्रदेश हॉकी संघ की कार्यकारिणी सदस्य तथा बलरामपुर हॉकी संघ की सचिव का दायित्व भी संभाल रही हैं। उनके राष्ट्रीय स्तर पर चयनकर्ता बनने पर अब जिले के खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। जिला खेल अधिकारी दिनेश कुमार, उप जिला खेल अधिकारी कमाल अहमद, जिला खेल सचिव मोहम्मद सुहेल, सर्वेश सिंह आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed